रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ

SHARE:

 दिल्ली। रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला सीएम के रूप में शपथ ले ली है। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। रेखा गुप्ता की कैबिनेट में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह मंत्री पद की शपथ ली।
शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी बीजेपी शासित और एनडीए शासित राज्य़ों के सीएम शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी हैं. इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देंगी.

Join us on:

Leave a Comment

और देखें