रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक ब्रम्हकुमारी सविता दीदी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री डेका को शिवरात्रि पर्व के अवसर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बी. के रश्मि, बी. के. पूर्णिमा, मनीष दूधवानी उपस्थित थे।
राज्यपाल से विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने सौजन्य भेंट की। श्री शर्मा ने 24 फरवरी 2025 से विधानसभा के बजट सत्र प्रारंभ होने की जानकारी दी।




