रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशिल्या देवी साय राजिम कुंभ कल्प पहुंची और महानदी आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आई साध्वी प्रज्ञा भर्ती के साथ 11 पंडितों ने महानदी की आरती कराई। श्रीमती साय समेत साधु-संतों ने पूरे विधि विधान से महानदी की आरती की। इस दौरान महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया।
