Dhamtari : ऑनलाईन सट्टा खेला रहे दो सटोरिए को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। न्यूजीलैंड विरुद्ध भारत क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खेला रहे दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों सटोरियों के पास से 4100 रूपये नगद, दो मोबाइल, 1 डॉट पेन सहित लेखन सामाग्री जब्त किया है। सटोरियों के विरुद्ध छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 07 के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा न्यूजीलैंड विरुद्ध भारत क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खेला रहे दो सटोरियों शेख जावेद और मनोहर गुप्ता को ऑनलाईन सट्टा सट्टा खेलाते अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों सटोरियों के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्र.30/25 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 07 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

Notifications