Dhamtari : उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने ली यातायात अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी द्वारा आगामी होली पर्व के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को निर्बाध दुर्घटनारहित संचालित किये जाने यातायात अधिकारियों की बैठक ली गई।

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के द्वारा चौक-चौराहों में फिक्स प्वाईंट ड्यूटी में तैनात होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सजग रहकर तीन सवारी, शराब सेवन, ओव्हर स्पीड, मुखौटा लगाकर, हुडदंग करते हुए चलने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगाह रखने के साथ ही उन्हे यातायात नियमों का पालन कराने समझाईश देने के साथ कार्यवाही करने बताया गया।

यातायात पेट्रोलिंग में तैनात अधिकारियों को शहर के सदर मार्ग, बस स्टैण्ड, सिहावा मार्ग, गंगरेल रूद्री मार्ग एवं व्यस्तम मार्गों में निरंतर पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने निर्देशित किया गया।

 

Leave a Comment

Notifications