रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 2 मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 30 नक्सली को मार गिराया है। वहीं डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर उनके बड़े कैडर को घेर लिया।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जवानों ने आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं।




