कुरूद नगर का ऐतिहासिक मंगल बाजार दिखा व्यवस्थित स्वरूप में

SHARE:

कुरुद। कुरूद नगर का ऐतिहासिक मंगल बाजार कई वर्षो के बाद व्यवस्थित स्वरूप में दिखा, इस बाजार को पिछले कई दिनों से हमारे नगर प्रशासन टीम के मेहनत से अतिक्रमण सप्ताह अभियान के दौरान चालू करना नानी-दादी को याद करने जैसे मेहनत और संघर्षों के साथ नगर अध्यक्ष महोदया ज्योति चन्द्राकर के दृढ़ इच्छाशक्ति-संकल्प एवं हमारे परिषद के साथियों के सहयोग से मंगलवार को नया बाजार, पुराना बाजार के व्यापारियों, कुरूद के नागरिको और क्षेत्र से आये ग्रामीणों ने सब्जी से लेकर विभिन्न समाग्री को नगर के सभी आम रोड में अपने वाहनों से जाकर व्यापार किये, मंगलवार के दिन दोनों ही बाजार, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बाजार और मंगल पांडे नया बाजार में आम नागरिको को चलने के लिए मुश्किल रहता था, वहां लगभग नागरिकगण अपने वाहनो से जाकर व्यापार किये,

आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर पंचायत प्रशासन कुरूद द्वारा परिषद के निर्णय अनुसार दिनांक 7 जून से 12 जून अतिक्रमण सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment