मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। नगर के गुजराती समाज द्वारा नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के पदाधिकारियों व युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठजन ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नवरात्रि पर्व को सांस्कृतिक एवं धार्मिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। विशेष रूप से गरबा महोत्सव के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई ।
बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम में पारंपरिक गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष गरबा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि पर्व केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों से समाज के युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति व परंपरा के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। वही गुजराती समाज की महिला मंडल ने समाज के सभी कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए समाज के हर कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग, व समाज के सभी कार्यक्रमों को सुंदर बनाने के लिए महिला मंडल भी आगे आई और हर कार्यक्रम में साथ देने का पूर्ण आश्वासन दिया ।
अंत में समिति के सदस्यों ने सभी समाजजनों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पर्व को सफल बनाएं ।
इस प्रकार गुजराती समाज महासमुन्द में नवरात्रि पर्व की भव्य तैयारियों में जुट गया है और आने वाले दिनों में गरबा महोत्सव को लेकर पूरे गुजराती समाज में उत्साह का माहौल बना गया।




