धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम भूरसिडोंगरी में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना लोगों की लापरवाही को एक बार फिर सामने लाती है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कमार तालाब में हुआ। दोपहर करीब 12 बजे महेश यादव (40 वर्ष), पिता फूलसिंह यादव, गणेश विसर्जन के लिए तालाब में उतरे थे। बताया जा रहा है कि वे नारियल निकालने के लिए गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वे फिर बाहर नहीं आ पाए। हादसे की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे गाँव में शोक का माहौल है।




