दुर्गा विसर्जन झांकी हेतु धमतरी पुलिस ने बनाई यातायात व्यवस्था

SHARE:

धमतरी …. पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा 1 एवं 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित दुर्गा विसर्जन झांकी के लिए रूटचार्ट तैयार किया गया। इस दौरान झांकी मार्ग पर आवश्यक बैरिकेटिंग, स्टॉपर एवं ड्यूटी पाइंट चिन्हांकित किए गए हैं।
यातायात प्रतिबंध
◆   शहर के भीतर बड़ी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
◆   घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश झांकी समाप्ति तक वर्जित रहेगा।
◆   गंतव्य तक पहुंचने हेतु नागरिकों को सदर मार्ग से जुड़े सहायक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
वैकल्पिक मार्ग 
◆  जगदलपुर से रायपुर जाने वाले वाहन – श्यामतराई बायपास से रायपुर।
◆  दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन – बायपास होते हुए खपरी से अर्जुनी मोड़ → सिहावा चौक → नगरी-सिहावा मार्ग।
◆  रायपुर से जगदलपुर जाने वाले वाहन – संबलपुर बायपास → श्यामतराई बायपास → जगदलपुर।
◆  जगदलपुर से नगरी-सिहावा-बोरई जाने वाले वाहन – श्यामतराई बायपास → संबलपुर बायपास → अर्जुनी मोड़ → सिहावा चौक → शांति कॉलोनी → नहरनाका → नगरी-सिहावा।
◆  नगरी-सिहावा से जगदलपुर जाने वाले वाहन – नहरनाका → शांति कॉलोनी → सिहावा चौक → अर्जुनी मोड़ → संबलपुर बायपास → श्यामतराई बायपास → जगदलपुर।
निगरानी एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
◆  रात्रि 08:00 बजे से लेकर झांकी समाप्ति तक

घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।
◆  असामाजिक तत्वों पर निगरानी हेतु सादी वर्दी में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
◆  ड्रोन कैमरों के माध्यम से झांकी मार्ग और भीड़ पर विशेष नजर रखी जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment