धमतरी| भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धमतरी जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि धमतरी जिला संगठन प्रभारी में किरण बघेल को दायित्व सौंपा है। धमतरी विधानसभा प्रभारी में विकास मरकाम तथा सिहावा विधानसभा प्रभारी के रूप में शालिनी राजपूत की नियुक्ति की गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई इन नियुक्तियों से जिले में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलने की उम्मीद है।




