रोहित नाग हत्याकांड: दो मुख्य फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। ग्राम सेमरा बी में हुए रोहित नाग हत्याकांड के दो फरार मुख्य आरोपियों को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया है। इससे पहले तीन आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना 7 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब ग्राम सेमरा बी में तालाब किनारे हो रही गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने 23 वर्षीय रोहित कुमार नाग के साथ बेरहमी से मारपीट की। चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव एवं अन्य साथियों ने रोहित को पकड़कर हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप और चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। गंभीर रूप से घायल रोहित नाग को उपचार हेतु किशन अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 8 दिसंबर की रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई।

Join us on:

Leave a Comment