इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल

SHARE:

श्रीहरिकोटा…. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का साल 2026 का पहला मिशन ‘PSLV-C62’ फेल हो गया है। रॉकेट सोमवार सुबह 10.18 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 16 सैटेलाइट लेकर उड़ा था।  यह लॉन्च पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV)-C 62 से किया गया था ।. इसमें आखिरी समय पर कुछ गड़बड़ी आ गई। टीम इस गड़बड़ी के बारे में पता लगा रही है।
ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि PSLV रॉकेट का प्रदर्शन तीसरे चरण के अंत तक सामान्य रहा। हालांकि, तीसरे चरण के आखिर में रॉकेट के घूमने की गति में थोड़ी ज्यादा गड़बड़ी दिखी, इसके बाद वह रास्ता भटक गया।

Join us on:

Leave a Comment