कुरुद…. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन के तहत प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेताओं एवं जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर की अनुशंसा पर कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में महिम शुक्ला तथा भखारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में होमेन्द साहू की नियुक्ति की गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी के साथ दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत कर बधाइयाँ दीं।
इस अवसर पर कुरुद के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि महिम शुक्ला एक निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है और उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस के लिए समर्पित भाव से कार्य करता आ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। वहीं भखारा के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष होमेन्द साहू ऊर्जा से भरपूर, व्यवहारकुशल और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखने वाले नेता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामदत्त शुक्ला, रमेश्वर साहू, कामराय साहू, रवि शर्मा, शत्रुघन साहू, तारेंद्र साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, पार्षद मनीष साहू, रजत चन्द्राकर, उत्तम साहू, अर्जुन धुर्व, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, लव चन्द्राकर, संतोष प्रजापति, तुकेश साहू, तुलसीराम साहू, रौशन चन्द्राकर, रुद्रनाथ साहू, पंकज जोशी, अशोक साहू, लेखराम साहू, खेमराज चन्द्राकर, भूषण चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


