कुरुद…. रविवार को भव्य एवं विशाल मांगी पुन्नी मेला ग्राम सिलौटी में कोदोरास मंदिर के प्रांगण में हुआ, जिसमें उस क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित हुए,
छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ स्थल में से एक कोदोरास अन्नपूर्णा धाम जिला मुख्यालय धमतरी से 25 किलोमीटर दूर पवित्र नदी खारून के तट पर ग्राम सिलौटी में स्थित है.
स्थानीय बुजुर्ग पितांबर साहू के कथन अनुसार गांव में बहुत अधिक प्राकृतिक प्रकोप जैसे बाढ़ अकाल सुखा होता था, जिसके कारण लोगों को खाने-पीने के सामान का अभाव के कारण उन्हें भरपेट भोजन नहीं मिल पाता था, एक गरीब किसान बहुत ही मेहनती था लेकिन भगवान का परम भक्त था जो पूरी ईमानदारी से मेहनत करता था उसे समय गांव में कोदो का खेती किया जाता था, उस वर्ष कोदो की पैदावारी बहुत अच्छा हुआ कोदो की भरपूर पैदावारी देख कर किसान उसे काठा से नापने का ठान लिया कोदो नापते नापते थक गया लेकिन खत्म ना कर सका, किसान लकड़ी से बने काठा को फेक कर थोड़ा दूर चला गया उसी रात अन्नपूर्णा मैया दर्शन देकर कहा बेटा मेरे पास धन संपत्ति की भंडार है धन मांग कर अपनी गरीबी दूर कर लो लेकिन किसान मना कर दिया जब खलिहान जाकर देखा तो वहां कोदो का रास पत्थर बन चुका था,
लेखराम साहू ने बताया कि कोदोरास माता के कृपा से मैं ग्राम सिलौटी का सरपंच बना फिर कुरुद विधानसभा से विधायक बना राज्यसभा सांसद प्रत्याशी और अब राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली बना यह सब माता की असीम कृपा से हुआ है आज गांव में रोड स्कूल कॉलेज से लेकर बड़े विकास कार्य हुए हैं मैं ग्राम सिलौटी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि इस क्षेत्र के लोग पढ़े लिखे और सरकारी पदों पर नौकरी करें.
लेख राम साहू ने कोदोरास माता से प्रार्थना किए कि इस क्षेत्र में खुशहाली एवं संपन्नता हमेशा बनाए रखें. इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच अनिल राव शिदें, ग्राम पटेल शिवप्रसाद साहू, द्रोणाचार्य, योगेश्वर सिन्हा, पलटन साहू, नोहर साहू, लेखू सिन्हा, गिरधारी साहू, राजकुमार साहू, संतोष कुमार साहू, मुरारी लाल, बाला राय साहू, टिकेश्वर साहू एवं समस्त ग्रामवासी सम्मिलित होकर मांगी पुन्नी मेला का आनंद लिए.




