धमतरी। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा संचालित राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली करने के लिए 6 से 27 फरवरी तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि 6 फरवरी को जनपद पंचायत भवन कुरूद, 17 फरवरी को कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 स्थित जिला अंत्यावसायी कक्ष में, 20 फरवरी को जनपद पंचायत भवन मगरलोड और 27 फरवरी को अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र नगरी में शिविर लगाए जाएंगे। दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित इन शिविरों में हितग्राहियों को किश्त राशि जमा कर रसीद प्राप्त करने और दाण्डिक ब्याज से बचने के लिए ऋण की संपूर्ण बकाया राशि अदा करने की अपील की गई है।



