श्री राम चरित मानस विश्व का अद्भुत सर्व श्रेष्ठ महाकव्य है जो मानव को आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है- पुरूषोतम निषाद(सचिव)
धमतरी…. प्रत्येक वर्ष की भांति ग्राम रामपुर (मानस शक्ति केंद्र कोर्रा ) में इस वर्ष भी संत समागम मानस परिवार के नेतृत्व में एवं समस्त ग्रामवासी रामपुर के सहयोग से 6 से 8 फरवरी को राज्य स्तरीय भव्य मानस गान सम्मलेन का आयोजन रखा गया है जिनका शुभारभ अजय चंद्राकर विधायक कुरूद पूर्व कैबिनेट मंत्री छ ग शासन द्वारा द्वितीय दिवस अतिथि तारिणी नीलम चंद्राकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धमतरी एवं एवं समापन दीपक सिंह ठाकुर हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्रमुख वरिष्ठ समाज सेवी के कर कमलों से होगी तथा आयोजन में मानस के उन मानस पथिक मंडलियों को प्राथमिकता दिया जा रहा है जो सनातन धर्म की वास्तविक रूप से प्रचार प्रसार में लगा हुआ है जिनकी वेश भूषा व्यवहार भगवान श्री राम के आदर्शो के अनुरूप जनमानस को प्रेरित कर रही है आने वाले समय में भी ऐसे ही मानस मंडलियों का आयोजक परिवार चयन करेगी जिनकी संख्या बहुत अधिक है जो सनातन समाज की धर्म जागरण में लगे हुए है ,
आयोजक परिवारों ने मानस मंडलियों से आग्रह किया है कि समाज में व्याप्त जातपात,धर्मांतरण,असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी हिन्दू समाज की जागरण देश में हिन्दू समाज की स्थिति आने वाली भावी पीढ़ी पर चुनौतियों को प्रकाश मानस प्रसंग के माध्यम से रखने को कहा है ,
आयोजन की तैयारी में संत समागम मानस परिवार के पदाधिकारी गण नेहरू राम साहू,रमेश निषाद,मोतीलाल साहू, भरोसा साहू ,संजय निषाद,भैया राम साहू,ईश्वर निषाद, नोहेश्वर निषाद,भीखम निषाद ,घनश्याम साहू,पुरूषोतम निषाद,बोधराम निषाद,टुकेशवर साहू, विश्वनाथ यादव,योगेश निषाद,चेतन यादव,भूषण निषाद, अगेश्वर साहू,भुनेश्वर निषाद,तरुण निषाद,ईश्वर साहू, लगे हुए है. आयोजन में समाजिक क्षेत्र में काम करने वाले और देश सेवा में चयन होने वालेआत्मीय बंधुओं का सम्मान किया जावेगा ,साथ ही साथ वृद्धजन सम्मान,प्रतिभाशाली बच्चों का भी सम्मान होगा.


