प्रदीप साहू @ नगरी । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में 5 व 6 फरवरी को दो दिवसी वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों का स्वागत कर किया गया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा आनंद मेला व्यापार मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत पानी पुरी, चाट, भेल, पुरी, आइसक्रीम कुल्फी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर क्रय विक्रय किया गया एवं विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने एसबीआई बैंक, हॉस्पिटल, इनपुट डिवाइस आउटपुट डिवाइस एटीएम गाडन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर प्रदर्शन किया गया साथ-साथ छात्र छात्राओं द्वारा डांग एवं आंगा पकड़कर नृत्य किया जिसे देखकर लोगों के चेहरे से खुशी झलकती दिखाई दी ।
इसी तरह 6 फरवरी दिन शुक्रवार को रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।
तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी ,नागेंद्र बोरझा सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा एवं सभी वार्ड पंच , अनिभा अग्रवाल प्रिंसिपल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा एवं सभी शिक्षक शिकक्षिकाएं ,जनमेजय साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकाश समिति, गिरवर भंडारी, महेश साहू ,रमेश साहू, हेमलता साहू , टेमन कश्यप बृजभूषण साहू के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




