धमतरी। ग्राम सांकरा ओव्हरब्रिज के नीचे एक युवक को सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के पास से सट्टा पट्टी और नगदी रकम 3110 रुपये जब्त किया। आरोपी युवक के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा ओव्हरब्रिज के नीचे एक युवक के द्वारा सट्टा पट्टी लिखने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को पकड़ा । जिसके पास से सट्टा पट्टी और नगदी 3110 रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी दिनेश सोनवानी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



