शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 29 पौवा शराब जप्त

SHARE:

धमतरी…. भारत माला रोड पुल के नीचे देशी मसाला शराब बेचते आरोपी को कुरुद पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी से 29 पौवा शराब जप्त किया गया. आरोपी को  न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया.

थाना कुरूद पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय निगरानी के दौरान भरदा रोड भारत माला रोड पुल के नीचे, कुरूद के पास आरोपी प्रकाश सोनकर  को अवैध रूप से देशी मसाला शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया.  आरोपी से 29 पौवा देशी मसाला शराब, बिक्री रकम 300 रुपये जप्त कर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपी को वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Join us on:

Leave a Comment