महासमुंद में महाशिवरात्रि के दिन सभी मंदिर व देवालय में भक्तों की उमड़ी भीड़ 

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। महासमुंद जिले में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष, भजन-कीर्तन, आरती और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, अभिषेक और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धालु दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से मंदिर समितियों द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई हैं। महासमुंद जिले के दलदली और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं मेले का आयोजन किया गया, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था प्रकट किया जाता है । ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात्रि जागरण, शिव भजन संध्या और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। देर रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहने की संभावना है, जिससे महासमुंद जिला पूर्णतः शिवमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है। आज के दिन नगर व ग्रामीण अंचलों में सभी शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है वहीं शिव की महिमा भजन कीर्तन आदि श्रद्धालुओं के द्वारा गाया जा रहा है ।

Join us on:

Leave a Comment