भोग भंडारा का आयोजन

SHARE:

कुरुद। माघी पुन्नी मेला राजिम के शुभ अवसर पर राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा एवं मध्य प्रदेशके पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्यामा चरण शुक्ल के पुण्यतिथि के अवसर पर भोग भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली, अमितेश शुक्ल पूर्व विधायक राजिम, लाला साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता समिति, प्रेम साहू, प्रीतम साहू सरपंच, घनश्याम साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

लेख राम साहू अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज हमेशा से भोग भंडारा में अपना विशेष योगदान देते आ रहे हैं जो साहू समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है। मैं कुलेश्वर महादेव और राजिम लोचन भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस क्षेत्र वासियों को हमेशा आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखें एवं इस क्षेत्र में चहू मुखी विकास होता रहे।

लेख राम साहू ने कहा कि पवित्र पावनी महानदी की कृपा से इस क्षेत्र में किसानों का उद्धार हुआ है इसी खुशी में इस क्षेत्र के लोग भंडारा के लिए कभी कमी नहीं करते मैं भंडारा में दान देने वाले समस्त दानदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि ऐसे भोग भंडारा के लिए आप अग्रणी रहते हैं। लेख राम साहू ने राजिम भक्तिन माता समिति को ₹11000 दान देकर अपनी वाणी को विराम दिए।

Join us on:

Leave a Comment