धमतरी…. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भटगांव (धमतरी) में पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड महाराष्ट्र द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए आगामी 20 फरवरी को प्लेसमेंट ड्राईव एवं एप्रेंटिसशिप कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इसमें व्यवसाय इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमेन, शीट मैटल, इलेक्ट्रिक मैकेनिक, सीओई आटोमोबाईल एवं सभी इंजीनियरिंग व्यवसाय के इच्छुक प्रशिक्षणार्थी दसवीं, आईटीआई अंकसूची, आईडी प्रुफ, मूल कापी व छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि को सुबह 10 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भटगांव में उपस्थित होना सुनिश्चित किा जाए।




