जोरातराई हाई स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे 3 जुआरी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। ग्राम जोरातराई हाई स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 3100 रूपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया। जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा ने छ.ग. जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना भखारा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई हाई स्कूल के पीछे कुछ व्यक्ति ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर भखारा पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही कर होमेश मारकण्डेय, रमेश कुमार साहू और प्रहलाद बघेल को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जुआरियों के पास एवं फंड से 3 100 रूपये नगद तथा ताश पत्ती जब्त किया गया । जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 18/2026 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

Join us on:

Leave a Comment