धमतरी…. अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 34 पौवा देशी शराब जप्त किया गया. आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया.
थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति योगेश ऑटो सेंटर के पास अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रूद्री चौक स्थित योगेश ऑटो सेंटर के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी अशोक दास मानिकपुरी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके कब्जे से बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से परिवहन की जा रही कुल 34 पौवा देशी शराब बरामद की गई, आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 11/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




