कुरूद में दो दिवसीय खेल महोत्सव 7 मार्च से

SHARE:

कुरूद…. अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के मध्य आपसी सौहार्द, सहयोग तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय खेल महोत्सव 2026 का आयोजन 07 एवं 08 मार्च को किया जा रहा है।

यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, कुरूद में संपन्न होगा। खेल महोत्सव के प्रथम दिवस 07 मार्च (शनिवार) को कैरम, कुर्सी दौड़ एवं मटका फोड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। वहीं 08 मार्च को क्रिकेट प्रतियोगिता तथा पारंपरिक खेल गिल्ली-डंडा का आयोजन रखा गया है। इस प्रतियोगिता में धमतरी एवं नगरी की टीमें भी भाग लेकर खेल भावना का परिचय देंगी।

Join us on:

Leave a Comment