यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर परसवानी के डायमंड सिंह ध्रुव का एसपी धमतरी ने किया सम्मान

SHARE:

धमतरी…. ग्राम परसवानी निवासी  डायमंड सिंह ध्रुव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा के अंतिम परिणाम में 623वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अपने पांचवे प्रयास में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है l स्थानीय युवक की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक धमतरी  सूरज सिंह परिहार द्वारा श्री डायमंड सिंह ध्रुव को SP कार्यालय में शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि धमतरी जिले से एक आदिवासी युवा अभ्यर्थी ने संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने श्री डायमंड सिंह ध्रुव से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानी से आसपास के युवाओं को प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवा UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर उच्च पदों पर चयनित हों और समाज एवं देश की सेवा करें।

इस अवसर पर सीएसपी.श्री अभिषेक चतुर्वेदी IPS, श्री डायमंड सिंह ध्रुव, उनके बड़े पिता श्री दिलीप सिंह ध्रुव एवं थाना प्रभारी मगरलोड उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने उनको बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Join us on:

Leave a Comment