स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी…. धमतरी पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 38 पौवा देशी शराब एवं स्कूटी जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्यवाही के दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक भी पाया गया शामिल पाया गया ,जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस्तर रोड सोरिद नगर काली मंदिर के सामने धमतरी से एक स्कूटी जुपीटर क्रमांक CG 24 P 0322 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर श्यामतरई की ओर जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर  स्कूटी को रोका गया। स्कूटी चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम मोहम्मद इमरान  बताया।
संदेह के आधार पर आरोपी के पास रखे सफेद रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें 20 पौवा देशी मशाला युनिक शराब एवं स्कूटी की डिक्की में रखे पट्टीदार थैले के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन युनिक शराब कुल 38 पौवा (प्रत्येक 180-180 एमएल) कुल 06 लीटर 840 मिलीलीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 3440/- रुपये है।
उक्त शराब के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाया गया।

गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से कुल 38 पौवा देशी शराब (कीमती 3440/- रुपये) एवं स्कूटी जुपीटर क्रमांक CG 24 P 0322 (कीमती 15000/- रुपये) कुल जुमला 18440/- रुपये का माल जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी मोहम्मद इमरान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
वहीं मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

Join us on:

Leave a Comment