धमतरी…. कुरुद पुलिस ने ग्राम बोडरा चण्डी मंदिर के पास अवैध शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया। आरोपिया से 53 पौवा देशी शराब एवं नगदी सहित कुल 7,000 रुपये की सामग्री जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिजनापुरी निवासी एक महिला बोडरा चण्डी मंदिर के पास दो थैलों में अवैध शराब लेकर डाही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है।
सूचना पर कुरूद पुलिस ने ग्राम बोडरा चण्डी मंदिर के पास पहुंचकर महिला चंद्रिका बाई मरकाम उर्फ जंगलहीन को घेराबंदी कर पकड़ा।
मौके पर सामान की तलाशी लेने पर महिला के पास से दो थैले बरामद हुए। एक थैले में 25 पौवा देशी प्लेन शराब (सीलबंद) तथा दूसरे थैले में 28 पौवा देशी मसाला शराब (सीलबंद) एवं नगदी रकम 2200/- रुपये बरामद हुई।
उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 73/26 पंजीबद्ध कर आरोपीया को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।




