धमतरी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू आगामी 28 से 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वॉक-इन-इंटरव्यू के संबंध में पूरी जानकारी जिले की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। आवेदक वेबसाईट dhamtari.gov.in में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




