परखंदा में जिला स्तरीय कुम्भकार समाज का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन, विधायक अजय चंद्राकर हुए शामिल

SHARE:

  कुरूद…. छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज धमतरी का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन  रविवार को ग्राम पंचायत- परखंदा, विकासखंड- कुरूद में आयोजित किया गया,  जिसमें धमतरी जिला समेत छत्तीसगढ़ राज्य (पंजीयन क्रमांक 1322) के कोने- कोने से सामाजिक बंधुओ का आगमन हुआ था, जिले के सभी केन्द्रों के केंद्र प्रधानों, पंचों व समस्त पदाधिकारियों ने अपने सदस्यों समेत कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ एवं वर्तमान कुरूद विधायक   अजय चंद्राकर शामिल हुए, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी समस्त पदाधिकारियों समेत कार्यक्रम के सभापति सुकलाल प्रजापति, कुम्भकार समाज धमतरी जिला अध्यक्ष श्री किसुन लाल चक्रधारी, उपाध्यक्ष  तेजराम चक्रधारी ने अपनी  उपस्थिती प्रदान की. कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पूर्व चक्रधारी श्री हरि विष्णु, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, महावीर हनुमान जी की मूर्ति एवं जंगल सत्याग्रह के अमर शहीद मिन्धु कुम्हार जी के छायाचित्र पर पुष्पहार, गुलाल और पुष्पगुच्छ से वंदन कर श्री गणेश किया गया.

पूर्व केबिनेट मंत्री कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने अपने वक्तव्य में कहा की कुम्भकार समाज एक ऐसा समाज है जिसकी जरुरत प्रत्येक समाज को जन्म से लेकर मृत्यु तक पड़ती है, कला-सृजन और निर्माण के प्रति समर्पित कुम्भकार समाज का इतिहास काफी समृद्ध रहा है, इनके खून में कलाकारी शामिल है बदलते समय के साथ-साथ अपने कार्यप्रणाली एवं कार्यकुशलता को आधुनिक करना होगा, ताकि आने वाली पीढीयों को अपने समाज के प्रति अपने पारम्परिक कार्य के प्रति गर्व हो, अमर शहीद मिन्धु कुम्हार जी के त्याग और समर्पण से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज धमतरी जिला द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ एवं वर्तमान कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर को स्मृतिचिन्ह और शाल भेंट की गई.

Join us on:

Leave a Comment

और देखें