mahasamund : कार मे मिला 21.089 किलोग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण , कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान महासमुंद पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किया है। दरअसल पुलिस कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास नियमित वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे तीन बैगों से 54 लाख 60 हजार रुपये कीमत के 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार विरेन्द्र प्रधान मठपारा रायपुर, टिकेश कुमार साहू उरला रायपुर से जब आभूषणों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस दिया और गवाहों की उपस्थिति में आभूषणों और कार को जब्त कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Join us on:

Leave a Comment