धमतरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में बीते दिनों संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया था। इसमें कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के ऐसे चयनित अभ्यर्थी, जो दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित रहे, केवल उन्हीं चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आगामी 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज के साथ नियत तिथि को सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक स्वयं उपस्थित काउंसिलिंग में होने कहा है। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित होने पर अभ्यर्थी का अयोग्य माना जाएगा।




