Dhamtari : नवागांव खारुन तट पर युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

धमतरी। कुरुद क्षेत्र के नवागांव खारुन तट पर सोमवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। इसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का खुलासा होने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव (कचना) के रहने वाले करण कुर्रे (27 वर्ष ) ग्राम खोरपा के स्टील प्लांट में कार्य करता था। वह रविवार शाम लगभग 7.30 बजे घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस घर नहीं वापस आया। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे कुछ ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और युवक का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल बीरेझर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और एफसीएल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए कुरुद भेजा गया। घटना स्थल से पुलिस ने कीटनाशक दवाई का एक डिब्बा बरामद किया है। इसके चलते प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं लाश के आँख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment