रामनवमी शोभायात्रा को लेकर धमतरी पुलिस का सख्त एक्शन मोड- संयुक्त फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय, आमजन में विश्वास का संचार

SHARE:

धमतरी। रामनवमी शोभायात्रा के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सहित संवेदनशील क्षेत्रों में भव्य संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र धमतरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों – लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मुजगहन, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़, नहरनाका चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर के समक्ष सम्पन्न हुआ।
मकई चौक से सदर बाजार तक सघन पैदल मार्च निकालकर पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश
▪️ अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, चाकूबाजी, शराबखोरी एवं किसी भी असामाजिक गतिविधि पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
▪️ संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
▪️ शहर में सीसीटीवी निगरानी, रैंडम चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं गश्ती दल सक्रिय हैं।
▪️ होटल, ढाबा एवं लॉज की लगातार जांच की जा रही है।
▪️ रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस पूर्णतः अलर्ट है।

शोभायात्रा हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा शोभायात्रा मार्गों का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
▪️ शोभायात्रा मार्गों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
▪️ पेड़ों की डालियों एवं अव्यवस्थित बिजली तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।
▪️ मार्गों में दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है।
▪️ शोभायात्रा के आगे, पीछे एवं विभिन्न सेक्टरों में पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
▪️ सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी शोभायात्रा में मौजूद रहकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।
▪️ “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सम्पूर्ण शोभायात्रा की निगरानी की जाएगी।

आपातकालीन सहायता हेतु
100 / 112
94791-92299 (पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी)

जिले के तीनों अनुभागों धमतरी, कुरूद, नगरी में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने हेतु सतत फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

 

Join us on:

Leave a Comment