सिहावा नगरी क्षेत्र में अफीम की खेती के भूपेश बघेल के बयान पर भाजपाईयों ने जलाया भूपेश बघेल का पुतला

SHARE:

सबूत दो या माफी मांगो का नारा लगाते हुए नगरी में किया गया जमकर प्रदर्शन

नगरी। धमतरी जिले के सिहावा नगरी क्षेत्र में अफीम की खेती के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बयान के बाद से नगरी क्षेत्र के भाजपाईयों में मानों भूचाल आ गया है।

नगरी सहित धमतरी जिले के नेताओं ने नगरी के बजरंग चौक में भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और भाजपा किसान मोर्चा ने भूपेश बघेल के अफीम वाले बयान को नगरी के किसानों का अपमान बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक नहीं दो पुतला जला डाला।

इस जबरदस्त प्रदर्शन में भाजपा के धमतरी जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने अपने भाषण से माहोल को इतना गर्मा दिया कि लोग भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारे लगाने लगे l इस विरोध प्रदर्शन
की सभा में पूर्व विधायक पिको शाह, श्रवण मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रोहितास मिश्रा, जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

जमकर गर्जे भाजपाई –
नगरी के बजरंग चौक में भाजपाईयों में जमकर प्रदर्शन किया और भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही ।

Oplus_131072

किसानों का अपमान –

भाजपा के महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कहा कि नगरी दुबराज के नाम से प्रसिद्ध यहाँ के इस क्षेत्र और किसानों पर अफीम की खेती करने का आरोप लगाकर भूपेश बघेल ने यहाँ के किसानों का अपमान किया है। जिसके लिए उन्हें मांफी मांगनी ही होगी। उन्होंने कहा कि किसानों का अपमान करने वालों के चेहरे में कालिख पोतनी चाहिए।

सबुत बताएँ नहीं तो चरण पकडकर माफी मांगे भूपेश बघेल – अरुण सार्वा

प्रदर्शन में जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसके इशारे पर नगरी क्षेत्र के किसानों के ऊपर 20 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती करने का आरोप लगाया है? और उनके पास उसका क्या सबुत है?

यदि उनमे हिम्मत है तो नगरी में अफीम की खेती का सबुत दे और बताए कि किस जगह पर अफीम लगाया गया था, नहीं तो माफी मांगे। उन्होंने कहा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना मानसिक संतुलन खो चुके है जो उन्हें, भंटा और टमाटर अफीन दिखता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि आप यहाँ आकर बताएं कि किस जगह पर बुल्डोजर चलाकर अफीम की खेती को जमीदोष किया गया है। उन्होंने तीखे तेवर दिखाए हुए कहा कि वे सबूत दें नहीं तो हमारा चरण पकड़कर माफी मांगे। वहीं पूर्व विधायक पिंकी शाह ने काँग्रेस की स्थानीय विधायक को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ता के पैट में लगी आग –
जब पुतला दहन किया जा रहा था तभी एक युवा कार्यकर्ता के जींस पैंट में दोनों पैरो में नीचे की तरफ अचानक आग की लपटे दिखने लगी और वह भागने लगा तभी अन्य कार्यकताओं ने सुझबुझ से उसके पैरों के आग को बुझाया और एक अनहोनी टल गई।

पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के बयान से भड़के इन भाजपाईयों ने चेतावनी देते हुए कहा कि भूपेश बघेल अफीम की खेती वाले बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें नहीं तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में सिहावा- नगरी क्षेत्र के सैकड़ों किसान और भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment