धमतरी। ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 5 मोबाइल, 2 मोटर सायकल , नगद 30,200 रूपये एवं ताश पत्ती जब्त किया। जुआरियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अर्जुनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे जुआरियों अश्वन कुमार, युवराज कुमार, परमानंद कोसरे, महेन्द्र कुमारें महिपाल और शुभम चन्द्राकर को गिरफ्तार किया। पुलिस जुआरियों के पास से 5 मोबाइल (कीमत लगभग 70,000 रूपये), 2 मोटर सायकल (कीमत लगभग 1,75,000 रूपये), नगद 30 200 रूपये आउट ताश पत्ती जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 48/26, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।



