कुरुद। विधायक विश्राम भवन भानु प्रतापपुर में आज वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, सावित्री मंडावी विधायक भानु प्रतापपुर, बसंत यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, बिरेश ठाकुर पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कांकेर, ठाकुर राम कश्यप जनपद सदस्य एवं कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बसंत यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी बवंडर मचाने वाले पार्टी हैं। छोटे से बात को बढ़ा-चढ़ाकर लोगों में भ्रम पैदा करने वाली यह पार्टी नहीं टिकने वाली। छत्तीसगढ़ के जनता जान चुकी है लबरा कौन है और जनता का साथ देने वाला कौन है। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कर्मठ बनने के लिए प्रेरित किया।
सावित्री मंडावी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि कोई भी पार्टी तभी मजबूत हो सकती है, जब कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रहे, तब जाकर जन जन तक पार्टी के जन सहयोग योजना का प्रचार कर पाते हैं। भारतीय जनता पार्टी महंगाई की पार्टी है, जब-जब सरकार में आती है, जनता का जेब खाली कर जाती है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक मजबूती से कार्य करना पड़ेगा ताकि आने वाले समय में सरकार परिवर्तन कर सके।
जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के प्रभारी लेख राम साहू ने उद्बोधन में कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए हमें गांव-शहर जाकर जनहितकारी योजनाओं का पूरे तन मन धन से प्रचार कर नए कार्यकर्ता बनाएंगे, जो कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करेगा, उसी को पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा। निश्चित तौर से कांकेर जिला में जनता कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दे रही है, फिर भी हमें गांव से लेकर शहर तक नई टीम का गठन एवं संगठन को मजबूत करना होगा।
लेख राम साहू ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल और गैस में सब्सिडी देने की बात करते हैं। सब्सिडी सिर्फ एजेंसी को दिया जा रहा है जिससे एजेंसी वाले फल फूल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता सब्सिडी का ढिंढोरा पीटना और जनता को गुमराह करना बंद करें। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और गैस में प्रति किलो ₹10 कम करें ताकि जनता को सीधा फायदा हो और उसके आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
लेख राम साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें कोई भी जनहितकारी योजनाओं का ढिंढोरा नहीं पिटना है वास्तविकता का जानकारी देना है ताकि जनता कांग्रेस से जुड़कर कार्य करने में हमारी मदद करें। आज छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है कि एक तरफ महतारी वंदन योजना का ₹1000 दूसरी तरफ बिजली बिल ₹3000 निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के जनता के साथ खिलवाड़ कर उनके आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का काम किया है।
शाम 5 से 8 बजे तक पंचायतों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित कर नई ऊर्जा का संचार करेंगे। भानु प्रतापपुर रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह 12:00 बजे अंतागढ़ राजीव भवन और शाम 5:00 बजे कांकेर राजीव भवन में कार्यकर्ताओं का बैठक लेंगे।




