35 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। अवैध महुआ शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस ने एक और सख्त कार्यवाही की है। 35 लीटर शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना रूद्री में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामा टिकरा गंगरेल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर थाना रूद्री पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आरोपी विष्णुराम निषाद को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से कुल 35 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000 रूपये है, जप्त की गई।
इस संबंध में थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 14/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Join us on:

Leave a Comment