गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया। गुवाहाटी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया एवं पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में ‘संकल्प पत्र’ जारी हुआ। भाजपा चुनावी घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।




