नगर पालिका कुरुद में 25 लाख लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित

SHARE:

कुरुद। नगर पालिका कुरुद के सभाकक्ष में रविवार को परिषद् के सामान्य सभा बजट सत्र अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने बजट के एजेंडा सहित आदर्श समृद्धि नगर विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने, नगर पालिका कुरुद के अन्तर्गत विद्युत बचत करने नगर में 2 मेगावाट का सोलर बिजली उत्पादन हेतु प्लांट संयंत्र लगाने शासन से स्वीकृति- सब्सिडी प्रस्ताव, नगर विकास कार्यों के निविदाओं का अनुमोदन सहित कुल 15 बिंदुओं में प्रस्ताव लाया थे। परिषद् के सदस्यों ने चर्चा के बाद पिछले बजट में नगर पालिका कुरुद ने 5 लाख लाभ बजट से प्रगति प्राप्त करते हुए इस बार वित्तीय वर्ष के लिए 25 लाख लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

वहीं शासन द्वारा दिए गए गाइड लाइन के अनुरूप नगर के समस्त वार्डों के लिए छोटे बड़े सभी प्रकार के कार्यों के लिए कुरुद को आदर्श नगर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को अनुदान मांग के लिए भेजे जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। प्लेसमेंट कर्मचारियों का वार्षिक ठेका अब जैम पोर्टल से करने का निर्णय भी परिषद् ने किया है।

Join us on:

Leave a Comment