प्रदीप साहू @ नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि एक ही पेड़ पर युवक, युवती का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र के महुआ बाहरा, पोड़ीडीही क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां नहर किनारे खेत की तरफ आम के पेड़ में गैंदाभरी के युवक और महुआ बाहरा के युवती का फांसी पर लटकते लाश मिला है, शव के पास में ही कीटनाशक का डिब्बा भी था। जीससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले इन लोगों ने कीटनाशक का सेवन किया होगा फिर फंदे पर लटक कर सुसाइड किया होगा दोनों ने सुसाईड जैसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया?या मामला कुछ और है इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
खबर है कि आज जब स्थानीय ग्रामीणों खेतों की तरफ गए तो फंदे पर लटका हुआ युवक, युवती का शव देखकर हैरान रह गए, देखते ही देखते इस बात की जानकारी पूरे गांव में फैल गई, लिहाजा लोग मौके पर पहुंचने लगे,शुरूआती दौर में मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है,इस घटना से इलाके में हड़कंप है,फिलहाल पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।




