कुरूद। साहू समाज बानगर परिक्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में सामाजिक एकजुटता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रेमचंद साहू की अनुशंसा पर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवा प्रकोष्ठ की कमान रोशन साहू को सौंपी गई है, उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। युवा टीम में राहुल साहू व विष्णुप्रसाद साहू को उपाध्यक्ष, तेजराम साहू को सचिव, ललित साहू को सहसचिव तथा गुलशन साहू व नरोत्तम साहू को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही रामेश्वर साहू संयुक्त सचिव, रामजी साहू व पूरण साहू प्रचार मंत्री, रोशन साहू मीडिया प्रभारी एवं मनीष साहू सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए हैं।
समाज की महिलाओं को संगठित करने के लिए महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया, जिसमें त्रिवेणी साहू को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में हीरा साहू व ईश्वरी साहू उपाध्यक्ष, विद्या साहू सचिव, हीरा साहू सहसचिव, रूपन साहू व गोमती बाई संगठन सचिव चुनी गईं। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए इकेश्वरी व शीतल साहू को सांस्कृतिक सचिव, प्रेमलता व शीलाबाई को प्रचार मंत्री तथा भुवनेश्वरी साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन साहू ने कहा कि
मुझ पर जो भरोसा समाज के वरिष्ठों और युवा साथियों ने जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। युवा किसी भी समाज की रीढ़ होते हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित करना, उन्हें कुरीतियों से दूर रखना और शिक्षा व स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना है। हम सब मिलकर बानगर परिक्षेत्र को एक आदर्श समाज के रूप में स्थापित करेंगे।इस अवसर पर परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रेमचंद साहू सहित उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र कुमार साहू, मनोज साहू, तेजन साहू, कामराज साहू, दीपेश गंजीर सहित समाज के गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




