रेत का अवैध परिवहन, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ग्राम साजाडीही मैं हो रहा है बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन, प्रशासन मौन

SHARE:

कुरुद। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया है। वही ग्राम साजाडीही मैं बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है जिस पर प्रशासन मौन है l जहां से रोज सैकडों हाईवा ग्राम कटौली
की तरफ से 24 घंटे निकाला जा रहा है l पास ही नारी के खदानों में भी रेत के अवैध खुदाई में प्रशासन आंखें मुंदे हुए हैं l इस प्रकार जब्त वाहनों में एक भी हाइवा नहीं होने से कई तरह की चर्चा होने लगी है।

शुक्रवार को विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चारभाटा-नारी से प्राप्त शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद के निर्देश पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर कृषि मंडी कुरूद की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई कर प्रतिवेदन कलेक्टर (खनिज शाखा) को प्रेषित कर दिया गया है।

बहरहाल, इस मामले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन की शून्य सहिष्णुता की नीति है।

सभी संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस मामले में जानकर लोगों का कहना है कि निजी उपयोग एवं छोटे मोटे कामों के लिए ट्रैक्टर क्षेत्र में रेत का कारोबार करते हैं, लेकिन भारी भरकम मशीनों के सहारे चौबीसों घंटे रेत की तस्करी करने वाले रसूखदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

Join us on:

Leave a Comment