धमतरी। जिले के सिहावा पहाड़ी में आज सुबह एक युवक का शव मिला। इसके चलते हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि युवक 81 दिन से लापता था।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोग पहाड़ के एक सुनसान हिस्से से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक शव पर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह सड़ी गली लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है । पास में ही एक बैग और जहर की सीसी पड़ी हुई थी। बैग में रखे लाइसेंस से मृतक युवक की पहचान दरगान निवासी जगन्नाथ साहू के रूप में हुई। बताया जाता है कि जगन्नाथ 13 जनवरी को मॉनिंग वाक के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।




