भखारा में मना भाजपा का स्थापना दिवस

SHARE:

भखारा। नगर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवक एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक व्यापक विचार और संस्कार है। उन्होंने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाना है। पार्टी के कार्यकर्ता स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के साथ निरंतर कार्य कर रहे है, जो भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी के विचारधारा और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष ज्योति जैन, पूजा सिन्हा, गीतेश्वरी साहू, विष्णु साहू, रवि सिन्हा, रामस्वरूप साहू, आनंद यदु, छत्रपाल बैस, सतीश जैन, गौतम जैन, सिंधु बैस, दुलार सिन्हा, पूर्णिमा साहू और भीम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment