धमतरी। जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा की अनुशंसा पर जिले के नगरी-जर्बरा मार्ग स्थित काजल नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रस्तावित पुल के निर्माण के बाद नगरी से गरियाबंद की दूरी 35 किलोमीटर घटकर रह जाएगी। दूरी कम होने से आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष ह्रदय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति पर ख़ुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। पुल निर्माण की स्वीकृति से जिले में उत्साह का माहौल है।



