कुरुद। कुरुद क्षेत्र के ग्राम भाठागाओं में शनिवार को आपसी विवाद के बाद एक युवक ने बाइक को आग लगा दी। घटना के समय आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक को काफी नुकसान हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम के ही रहने वाले राकेश जैन का शनिवार को पत्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर राकेश जैन ने घर खड़ी बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक जल कर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि यह बाइक राकेश की स्वयं की नहीं थी, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति की बताई जा रही है। उकत बाइक को राकेश के एक परिचित ने गिरवी रखा था जिसे राकेश पिछले कुछ दिनों से उपयोग कर रहा था , फिलहाल इस मामले में बाइक मालिक ने पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।




