धमतरी। धमतरी बस स्टैंड के पीछे चिट्टा बेचते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी सहित 2.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धमतरी बस स्टैंड के पीछे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार क्रमांक CG-13-C-4422 में दो युवक अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर धमतरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कमर रजा और मोह० शोएब को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नगद 12,000 रुपये, 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 1 आईफोन 11, 1 नग वीवो Y31 स्मार्टफोन, सहित लाईटर एवं एल्युमिनियम फॉयल जब्त लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




