कुरुद। जिले के ग्राम मौरीकला में जय जय बजरंग अखाड़ा आज दर्जनों युवाओं के जीवन में परिवर्तन ला रहा है। रोज सुबह 5.30 बजे युवाओं को दौड़, शारीरिक प्रशिक्षण और भर्ती से सम्बंधित अभ्यास कराया जाता है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर सेना एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है। इस अखाड़ा में निःशुल्क प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
अखाड़े के अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू है, जो स्वयं युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं। वहीं पूर्व सैनिक उत्तम प्रकाश की तरफ से अनुशासत्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीआईपीएफ जवान पुष्पसेन निषाद एवं अग्निवीर नवीन कुमार नागरची भी समय समय पर तकनीकी मार्गदर्शन युवाओं को प्रदान कर रहे हैं।
अखाड़े में सीमित संसाधनों के बाद भी मजबूत इच्छा शक्ति से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यहां से चयनित युवा अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं डुमेश्वरी साहू का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में हुआ है, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। जो क्षेत्र की युवतियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।



